पेट कम करने के योगासन – Pet Kam Karne Ke Yogasan (Yoga to Reduce Belly Fat in Hindi) : आज के समय बढ़े हुए पेट की समस्या एक मुद्दा बन गया है। गलत और व्यस्त जीवन शैली और गलत खान-पान, व्यायाम की कमी ये सभी कारण पेट की चर्बी को बढ़ाते हैं।
इस विषय पर कई बार वैज्ञानिक शोधों में यह पुष्टि की गई है कि मोटे व्यक्ति को मधुमेह, हृदय रोग, स्ट्रोक, गठिया, उच्च रक्तचाप और कैंसर जैसी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अक्सर लोग पेट की चर्बी कम करने के लिए कई प्रकार की दवा भी लेते हैं, जो आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबीत हो सकती है।
आपको अपनी कमर और पेट को कम करने के कई तरीके मिलेंगे, कमर और पेट कम करने के उपाय भी आपको बहुत लोगों से मिल जाएंगे लेकिन शायद ही कोई आपको बता सकता है कि पेट की चर्बी कैसे कम करें। ऐसी स्थिति में पेट कम करने के लिये योगासन एक सुरक्षित तरीका हो सकता है।
इन योगासन के जरिए पेट की अतिरिक्त चर्बी को खत्म किया जा सकता है परन्तु इसके लिए अपने आहार पर ध्यान देना भी आवश्यक है। पेट कम करने के योगासन इस लेख में आप जानेगें की वो कौन-कौनसें योगासन हैं, जो आपको इस समस्या से राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकते है।
- 13 सर्वश्रेठ पेट कम करने के लिए योगासन (Yoga to Reduce Belly Fat in Hindi):
- पेट कम करने के लिए योगासन [Best Yoga Asanas to Reduce Belly Fat in Hindi]
- 1. पेट कम करें ताड़ासन योग से [Pet Kam Karne Ke Yogasan Tadasana Yoga (Mountain Pose)]:
- 2. पेट की चर्बी कम करने के लिए योग है सूर्य नमस्कार योग [Pet Kam Karne Ke Yogasan Surya Namaskar Yoga (Sun Salution)]:
- 3. पेट कम करने के लिए योग है पश्चिमोत्तानासन योग [Pet Kam Karne Ke Yogasan Paschimottanasana Yoga (Seated forward bend Pose)]:
- 4. पेट की चर्बी घटाने के लिए करें उत्थित त्रिकोणासन योग [Pet Kam Karne Ke Yogasan Utthita Trikonasana Yoga (Extended Triangle Pose)]:
- 5. पेट घटाने के लिए करें पादहस्तासन या उत्तानासन योग [Pet Kam Karne Ke Yogasan Uttanasana Yoga (Standing Forward Bend Pose)]:
- 6. पवनमुक्तासन योग से करें पेट कम [Pet Kam Karne Ke Yogasan Pawanamuktasana Yoga (Wind-Relieving Pose)]:
- 7. पेट की चर्बी कम करने के योगासन में भुजंगासन योग को करें [Pet Kam Karne Ke Yogasan Bhujangasana Yoga (Cobra Pose)]:
- 8. पेट घटाने के लिए करें उत्तानपादासन योग [Pet Kam Karne Ke Yogasan Uttanapadasana Yoga (Raised Leg Pose)]:
- 9. पेट कम करने के लिए योगासन में हलासन योग [Pet Kam Karne Ke Yogasan Halasana Yoga (Plow Pose)]:
- 10. पेट की चर्बी से छुटकारा पाने के लिए धनुरासन योग [Pet Kam Karne Ke Yogasan Dhanurasana Yoga (Bow Pose)]:
- 11. नौकासन योग से पेट की चर्बी होती है कम [Pet Kam Karne Ke Yogasan Naukasana Yoga (Boat Pose)]:
- 12. पेट कम करने के योगासन कपालभाति प्राणायाम [Pet Kam Karne Ke Yogasan Kapalabhati Yoga (The Breath of Fire)]:
- 13. पेट की चर्बी कम करने के योगासन में शवासन योग [Pet Kam Karne Ke Yogasan Savasana Yoga (Corpse Pose)]:
- पेट कम करने के योगासन करने से पूर्व ये बाते ध्यान रखे [Pet Kam Karne Ke Yogasan Karne Se Pahle in Baato ka Dhyan Rakhe in Hindi]:
13 सर्वश्रेठ पेट कम करने के लिए योगासन (Yoga to Reduce Belly Fat in Hindi):
- ताड़ासन योग [Tadasana Yoga (Mountain Pose)]
- सूर्य नमस्कार योग [Surya Namaskar Yoga (Sun Salution)]
- पश्चिमोत्तानासन योग [Paschimottanasana Yoga (Seated forward bend Pose)]
- उत्थित त्रिकोणासन योग [Utthita Trikonasana Yoga (Extended Triangle Pose)]
- पादहस्तासन या उत्तानासन योग [Uttanasana Yoga (Standing Forward Bend Pose)]
- पवनमुक्तासन योग [Pawanamuktasana Yoga (Wind-Relieving Pose)]
- भुजंगासन योग [Bhujangasana Yoga (Cobra Pose)]
- उत्तानपादासन योग [Uttanapadasana Yoga (Raised Leg Pose)]
- हलासन योग [Halasana Yoga (Plow Pose)]
- धनुरासन योग [Dhanurasana Yoga (Bow Pose)]
- नौकासन योग [Naukasana Yoga (Boat Pose)]
- कपालभाति योग [Kapalabhati Yoga (The Breath of Fire)]
- शवासन योग [Savasana Yoga (Corpse Pose)]
पेट कम करने के लिए योगासन [Best Yoga Asanas to Reduce Belly Fat in Hindi]
योग के माध्यम से पूरे शरीर को स्वस्थ रखा जाता है। लेकिन अगर आप अपने बढ़े हुए पेट को लेकर परेशान हैं और कई तरह के उपाय करने से थक गए हैं, तो यहाँ बताए गए योगसनो का नियमित रूप से अभ्यास करें। पेट की चर्बी कैसे घटाए, पेट कम करने के उपाय या पेट कम करने के लिए योगा (Pet Kam Karne Ke Yogasan) निम्नानुसार हैं:
1. पेट कम करें ताड़ासन योग से [Pet Kam Karne Ke Yogasan Tadasana Yoga (Mountain Pose)]:
पेट कम करने के योगासन में ताड़ासन योग कैसे लाभदायक है:
अगर ताड़ासन योग को सही तरीके से किया जाए तो यह पेट की चर्बी को काफी हद तक कम करने में मदद कर सकता है। केवल पेट की चर्बी ही नहीं, यह आसन शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में बड़ी भूमिका निभा सकता है। तो आइये जानते है की Pet Kam Karne Ke Yogasan में ताड़ासन योग कैसे करें:
Pet Kam Karne Ke Yogasan Tadasana Yoga (Mountain Pose) कैसे करें:
- एक साफ और खुली जगह चुनें और योग मैट, दरी या कंबल बिछा कर उस पर खड़े हो जाये।
- अब पैरों और कमर को सीधा करके योगा मैट पर खड़े हो जाएं।
- सीधे खड़े होकर पैरों के बीच कुछ दूरी रखें।
- अपने दोनों हाथों को अपने शरीर के करीब रखें।
- अब गहरी सांस लें, अपनी दोनों बाहों को सिर से ऊपर उठाएं और अपनी उंगलियों को एक साथ बांध लें।
- अब अपने हाथ सीधे रखें और स्ट्रेच करें, इस दोरान आपकी हथेलियों की दिशा आकाश की तरफ होनी चाहिए।
- अब आपको अपनी एड़ी ऊपर करते हुए अपने पेरो की उंगलियों पर खड़े होना है।
- इस दौरान आपके शरीर को पैरों से लेकर हाथों की उंगलियों तक खिंचाव महसूस करना चाहिए।
- अब 10 सेकंड तक इस पोजीशन में रहें और सांस लेते रहें।
- फिर सांस छोड़ते हुए शुरु की अवस्था में आ जाएं और इस आसन को कम से कम 10 बार जरुर दोहराएं।
(यह भी पढ़े – Stamina Badhane Ke Liye Kya Khana Chahiye [25 Amazing Foods That Can Give You More Stamina])
2. पेट की चर्बी कम करने के लिए योग है सूर्य नमस्कार योग [Pet Kam Karne Ke Yogasan Surya Namaskar Yoga (Sun Salution)]:
पेट कम करने के योगासन में सूर्य नमस्कार योग कैसे लाभदायक है:
इसका अभ्यास अकेले ही पूरे योग व्यायाम का लाभ मनुष्य को देने में सक्षम है, सूर्य नमस्कार करने के अनगिनत लाभ हैं। सूर्य नमस्कार को सामान्य से तेज गति से करना एक अच्छा कार्डियो व्यायाम माना जाता है जो वजन कम करने में मदद कर सकता है।
इससे पेट की मांसपेशियों में खिंचाव होता है, जो पेट के चारों ओर एक्स्ट्रा फैट (अतिरिक्त चर्बी) को कम करने में मदद करता है। इसके सभी आसनों को करने से आपकी बाहें और पेट (ऐब्स) भी टोंड होते हैं, यह आपके मेटाबॉलिज्म (पाचन शक्ति) को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।
यह एक साधारण व्यायाम की तरह लग सकता है लेकिन सूर्य नमस्कार के एक दौर में दो क्रम होते हैं, पहला दाएं तरफ और दूसरा बाईं ओर होता है जो बहुत सारी कैलोरी को बर्न करने में मदद करता है। तो आइये जानते है की पेट कम करने के योगासन में सूर्य नमस्कार योग कैसे करें:
Pet Kam Karne Ke Yogasan Surya Namaskar Yoga (Sun Salution) कैसे करें:
- प्रणामासन (Pet Kam Karne Ke Yogasan Pranamasana – The Prayer Pose):
सूरज की ओर चेहरा करके सीधे खड़े हो जाये और दोनों को पैरों को आपस में मिलाएं, कमर को सीधी रखें। अब अपने दोनों हाथों को ऊपर उठाते हुए गहरी साँस लें अब हाथों को छाती के पास लाएं और दोनों हथेलियों को मिलाएं और प्रार्थना प्रणाम की स्थिति बनाएं और जब आप उन्हें एक साथ नमस्कार मुद्रा में लाएँ तब साँस छोड़ें।
- हस्तउत्तनासन (Pet Kam Karne Ke Yoga Hasta Uttanasana – Raised Arms Pose):
पहली अवस्था में ही खड़े रहकर अपने हाथों को सिर के ऊपर पीछे की ओर उठाएं और धीरे-धीरे श्वास लें और अपने बाइसेप्स को कानों के करीब लाएं, इससे पूरे शरीर में खिंचाव होना चाहिए। अब प्रणाम की अवस्था में हाथों को पीछे ले जाते हुए शरीर को भी पीछे की ओर ले जाएं। इस मुद्रा या आसन को अर्ध चंद्रासन भी कहा जाता है।
- पादहस्तासन (Pet Kam Karne Ke Yogasan Padahastasana – Standing Forward Bend):
अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकते हुए अपने हाथों से पैरों के पंजों को स्पर्श करें।
शुरुआती लोगों के लिए टिप (Tip to Beginners) : हथेलियों को पैरों के पंजों को स्पर्श कराने के लिये आप घुटनों को मोड़ सकते हैं, यदि आवश्यक हो।
- अश्व संचालनासन (Pet Kam Karne Ke Yogasan Ashwa Sanchalanasana – Equestrian Pose):
धीरे-धीरे साँस लेते हुए, एक पैर को जहाँ तक संभव हो पीछे की ओर ले जाएं, और दुसरे पैर को घुटने से मोड़ते हुए छाती के पास लाए, और पीछे वाले पैर का घुटना फर्श से मिलना चाहिए। हथेलियों को जमीन पर सीधा रखें और ऊपर आसमान की ओर देखें।
- दंडासन (Pet Kam Karne Ke Yogasan Dandasana – Staff Pose):
अब सांस छोड़ते हुए अपने दुसरे पैर को भी पीछे की ओर लेकर आए और अपने पेरो और पूरे शरीर को एक सीध में लाएं, एवं अपने ऊपरी शरीर को अपनी हथेलियों पर संतुलित करें।
- अष्टांग नमस्कार (Pet Kam Karne Ke Yoga Ashtanga Namaskara – Eight Limbed pose or Caterpillar pose)
अब सांस लेते हुए धीरे धीरे अपने घुटनों को फर्श पर ले आएं, कूल्हों को थोड़ा पीछे ले जाएं, आगे स्लाइड करें, अपनी छाती और ठोड़ी को फर्श पर टिकाएं। दो हाथ, दो पैर, दो घुटने, छाती और ठुड्डी (शरीर के आठ भाग) फर्श को छूना चाहिए।
- भुजंगासन (Pet Kam Karne Ke Yogasan Bhujangasana – Cobra Pose):
अब अपने हाथो की हथेलियों और पेट को जमीन से मिलाते हुए सिर और गर्दन को जितना संभव हो सके ऊपर की ओर उठाते हुए पीछे की ओर ले जाएं।
- अधोमुख शवासन (Pet Kam Karne Ke Yogasan Adho Mukha Svanasana – Downward-facing Dog Pose):
इसके अभ्यास के लिए आपको साँस छोड़ते हुए, शरीर को एक उल्टे ’V’ मुद्रा में लाना है, इसके लिए अपने पैरों को जमीन पर सीधा रखें और कूल्हे और टेलबोन को ऊपर की ओर उठाएँ यदि संभव हो, तो एड़ी को ज़मीन पर रखने की कोशिश करें एवं कंधों को सीधा और सिर को हाथो के अंदर की ओर रखें।
- अश्व संचालनासन (Pet Kam Karne Ke Yogasan Ashwa Sanchalanasana – Equestrian Pose):
धीरे-धीरे सांस लेते हुए, अब एक बार फिर से अश्व संचालनासन मुद्रा में आए लेकिन इस बार दुसरे पैर को पीछे की की ओर ले जाएं, और दुसरे पैर को घुटने से मोड़ते हुए छाती के पास लाए, पीछे वाले पैर का घुटना फर्श से मिलना चाहिए। हथेलियों को जमीन पर सीधा रखें और ऊपर आसमान की ओर देखें।
- पादहस्तासन (Pet Kam Karne Ke Yogasan Padahastasana – Hand Under Foot Pose):
अश्व संचालनासन मुद्रा से वापस सामान्य स्थिति में आने के पश्चात अब वापस पादहस्तासन की मुद्रा में आएं और धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकते हुए अपने हाथों से पैरों के पंजों को स्पर्श करें।
- हस्तउत्तनासन (Pet Kam Karne Ke Yogasan Hasta Uttanasana – Raised Arms Pose):
पादहस्तासन मुद्रा से बहार आने के बाद एक बार फिर से हस्तउत्तनासन मुद्रा में आए, इसके लिए पहली अवस्था में ही खड़े रहकर अपने हाथों को सिर के ऊपर पीछे की ओर उठाएं और धीरे-धीरे श्वास लें और अपने बाइसेप्स को कानों के करीब लाएं, और एक बार फिर से प्रणाम की अवस्था में हाथों को पीछे ले जाते हुए शरीर को भी पीछे की ओर ले जाएं।
- प्रणामासन (Pet Kam Karne Ke Yogasan Pranamasana – The Prayer Pose):
हस्तउत्तनासन आसन से सामान्य स्थिति में लौटने के बाद, एक बार फिर, सूरज की ओर चेहरा करके सीधे खड़े हो जाये और प्रणामासन को दोहराए।
3. पेट कम करने के लिए योग है पश्चिमोत्तानासन योग [Pet Kam Karne Ke Yogasan Paschimottanasana Yoga (Seated forward bend Pose)]:
पेट कम करने के योगासन में पश्चिमोत्तानासन योग कैसे लाभदायक है:
अगर आप अपने पेट की चर्बी को कम करने के उपाय ढूंड रहे हैं, तो इस आसन का नियमित अभ्यास करें। इसके नियमित अभ्यास से पसलियाँ मजबूत बनती हैं। यह पेट की चर्बी को कम करने के साथ-साथ कमर को पतला करने में भी मदद करता है। तो आइये जानते है की पेट कम करने के योगासन में पश्चिमोत्तानासन योग कैसे करें:
Pet Kam Karne Ke Yogasan Paschimottanasana Yoga (Seated forward bend Pose) कैसे करें:
- अपने पैरों को सामने फैलाकर बैठें, रीढ़ को सीधा रखें, और अंगुलिया तनी हुयी होनी चाहिए।
- सांस लेते हुए दोनों हाथों को सिर के ऊपर उठाएं और खींचे।
- अब साँस छोड़ते हुए, अपने नितम्ब के जोड़ से आगे झुकने का प्रयास करे अब जहां तक आपसे संभव हो अपने शरीर को आगे की और झुकाए और अपनी दृष्टि को पंजो की ओर केन्द्रित करे।
- आखिरी स्टेप में आपको अपने दोनों हाथों को पैरों के तलवों और नाक को घुटनों तक चुने का प्रयास करे, जितना आप से हो सके उतना की खिचाव डाले।
- शुरू में 5 सेकंड तक ऐसा करें और धीरे-धीरे तब तक आसन में बने रहने की कोशिश करें जब तक आप सहज महसूस न कर लें।
- साँस लें और अपनी शुरुवाती स्थिति में लौट जाए।
- यहाँ एक चक्र पूरा हुआ। शुरुवात में 30-60 सेकंड के लिए करें। स्वास्थ्य लाभ के लिए हर दिन 3 – 5 मिनट पर्याप्त है।
- (यह भी पढ़े – रनिंग स्टैमिना बढ़ाने के तरीके और उपाय [21 Effective Way To Increase Running Stamina In Hindi])
4. पेट की चर्बी घटाने के लिए करें उत्थित त्रिकोणासन योग [Pet Kam Karne Ke Yogasan Utthita Trikonasana Yoga (Extended Triangle Pose)]:
पेट कम करने के लिए योगासन में उत्थित त्रिकोणासन योग कैसे लाभदायक है:
पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं, तो त्रिकोणासन आपके लिए सबसे सही आसन साबित हो सकता है। यह आसन पेट के अंगो को उतेजित करता है और वजन कम करने में आपकी मदद करता है क्योंकि इसके नियमित अभ्यास से पेट में खिचाव होता है और पेट की अतिरिक्त चर्बी कम हो जाती है।
साथ साथ कब्ज की समस्या को भी दूर करता है। तो आइये जानते है की पेट कम करने के योगासन में उत्थित त्रिकोणासन योग कैसे करें:
Pet Kam Karne Ke Yogasan Utthita Trikonasana Yoga (Extended Triangle Pose) कैसे करें:
- अपनी बिछाई हुयी योग चटाई पर सीधे खड़े हों जाए।
- दोनों पैरों के बीच 3.5 से 4 फीट की दूरी पर गैप रखें।
- दायां पैर 90 डिग्री पर बाहर की ओर होना चाहिए और बायां पैर 15 डिग्री पर रखा जाना चाहिए।
- अपने दाहिने पैर की उंगलियों को आगे की ओर मोड़ें, और अपने बाएं पैर की उंगलियों को एक कोण पर रखें सुनिश्चित करें कि आपका पैर जमीन को दबा रहा है।
- गहरी सांस लें और धीरे-धीरे छोड़ें।
- साँस छोड़ते समय, शरीर को कूल्हों के नीचे से मोड़ें।
- शरीर को झुकाते समय कमर सीधी रहेगी।
- बाएं हाथ को ऊपर उठाएं और दाएं हाथ से जमीन को छुएं।
- दोनों हाथ एक सीधी रेखा बनाएंगे।
- दाहिने हाथ को पिण्डली, टखने या जमीन पर रखे पैर पर रखने का प्रयास करे।
- हाथों को वहीं रहना चाहिए जहां वे हैं, लेकिन कमर का ध्यान रहे की वो हिले ना।
- बाएं हाथ को कंधे से ऊपर छत की ओर ले जाए।
- सिर को सामान्य स्थिति में रखें या बाईं ओर झुकें।
- आदर्श स्थिति में, आपकी दृष्टि बाईं हथेली पर रखे।
- शरीर एक पक्ष की ओर झुका हुआ होना चिहिये, न आगे और न पीछे।
- आपकी छाती और श्रोणि (पेल्विस) चौड़ी और खुली होनी चाहिए।
- लंबी और गहरी सांसें लेते हुए जितना संभव हो सके उतना स्ट्रेच करें और शरीर को स्थिर रखने पर ध्यान दें।
- साँस छोड़ते हुए शरीर को अधिक आराम महसूस करें।
- गहरी साँस खींचें और शरीर को ढीला छोड़ दें।
- हाथों को बगल में छोड़ें और पैरों को सीधा करें।
- अब यही प्रक्रिया बाएं पैर के साथ भी दोहराएं
- इस मुद्रा को 2 मिनट तक करे।
5. पेट घटाने के लिए करें पादहस्तासन या उत्तानासन योग [Pet Kam Karne Ke Yogasan Uttanasana Yoga (Standing Forward Bend Pose)]:
पेट कम करने के योगासन में उत्तानासन योग कैसे लाभदायक है:
पादहस्तासन योग पेट की चर्बी को कम करने, पाचन संबंधी समस्याओं को ठीक करने, लंबाई बढ़ाने और जांघ की मांसपेशियों को एक अच्छा खिंचाव देने के लिए जाना जाता है। अगर आप भी बढ़ते हुए पेट से परेशान रहते हैं और इस बैले फैट से निजात पाना चाहते हैं तो इसमें पादहस्तासन आपकी मदद करता है। तो आइये जानते है की पेट कम करने के योगासन में पवनमुक्तासन योग कैसे करें:
Pet Kam Karne Ke Yogasan Uttanasana Yoga (Standing Forward Bend Pose) कैसे करें:
उत्तानासन योग में आगे की ओर झुकते हुए कदमों को छुना होता है, जिसमे आपको निचे बताई गयी विधि का उपयोग करना आवश्यक है –
- अब जब आप ताड़ासन करने की विधि जान ही चुके है तो ताड़ासन किर्या या सबसे पहले अपने पैरों की मदद से सीधे खड़े हो जाएं। फिर एक गहरी साँस ले, और अपनी बाहों को ऊपर की ओर बढ़ाएं।
- अपने धड़ को लंबा करते हुए 90 डिग्री के कोण पर थोड़ा आगे झुकते हुए साँस छोड़ें।
- अब अपनी हथेलियों को जमीन से टिकाएं और अपने हाथों से पैरों को स्पर्श करें।
- इसके बाद अपने धड़ को इस तरह मोड़ें कि आपका धड़ और छाती आपकी जांघों को छुए।
- अब 50-60 सेकंड के लिए इस मुद्रा में रहे फिर सीधे खड़े हो जाये।
6. पवनमुक्तासन योग से करें पेट कम [Pet Kam Karne Ke Yogasan Pawanamuktasana Yoga (Wind-Relieving Pose)]:
पेट कम करने के योगासन में पवनमुक्तासन योग कैसे लाभदायक है:
अगर आप पेट की अतिरिक्त चर्बी कम करना चाहते हैं, तो इससे बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता आपके लिए। क्युकी, इस आसन के अभ्यास से आपकी पेट की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है, जिससे पेट की चर्बी तेजी से घटती है। है। तो आइये जानते है की पेट कम करने के योगासन में पवनमुक्तासन योग कैसे करें:
Pet Kam Karne Ke Yogasan Pawanamuktasana Yoga (Wind-Relieving Pose) कैसे करें:
- सबसे पहले अपनी योग चटाई पर पीठ के बल सीधे लेट जाएं।
- अपने घुटनो को मोड़ें और अपनी जाँघों को छाती की ओर लाएँ।
- घुटनों के ठीक नीचे दोनों हाथों की उंगलियों को एक-दूसरे से आपस में फंसा कर पकड़ें ले।
- अब “पवनमुक्तासन” अथार्त एक गहरी श्वास भर कर बहार छोड़ें।
- अब सांस छोड़ते हुए हुए दोनों घुटनों को दबा कर जितना संभव हो सके छाती की तरफ लाएं।
- अपने सिर को जमीन से ऊपर उठाएं और नाक को घुटने से छूने का प्रयास करेंगे।
- अब 30 सेकेंड तक इसी मुद्रा में थोड़ी देर रुके रहें और लंबी गहरी साँसे लेते रहें।
- अपने पैरों को खिंच कर रखे और एड़ियो को कुल्हे से लगा कर पैरों के पंजो को निचे की तरफ तने हुए रखें।
- फिर धीरे-धीरे साँस छोड़ते हुए सिर और पैरों को पहले की स्थिति में लाएं।
7. पेट की चर्बी कम करने के योगासन में भुजंगासन योग को करें [Pet Kam Karne Ke Yogasan Bhujangasana Yoga (Cobra Pose)]:
पेट कम करने के योगासन में भुजंगासन योग कैसे लाभदायक है:
जो प्राकृतिक तरीके से अपना वजन कम करना चाहते हैं, उन लोगों को इस योगासन का अभ्यास करना चाहिए, इस आसन को एक उत्कृष्ट कसरत माना जाता है जिससे यह आपकी प्राकृतिक रूप से पेट की चर्बी को कम करने में मदद कर सकता है क्योंकि यह पेट की मांसपेशियों पर खिंचाव डालता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। तो आइये जानते है की पेट कम करने के योगासन में भुजंगासन योग कैसे करें:
Pet Kam Karne Ke Yogasan Bhujangasana Yoga (Cobra Pose) कैसे करें:
- सबसे पहले योग मेट बिछा कर उस पर पेट के बल लेट जाएं।
- अपने पैरों को उंगलियों के बल टिका लें या पैर के तलवो को उपर छत की ओर करके रखें।
- अपने पैरों को एकसाथ सीधा और खुला रखें।
- हाथों की हथेलियों को छाती के पास कंधों या सिर के दोनों तरफ रखें।
- अपने मस्तक या माथे को जमीन पर सीधा रखें।
- अब आपको एक गहरी सांस लेते हुए, अपने ऊपरी शरीर को ऊपर की ओर उठाना है।
- आपको पहले सिर, फिर छाती और अंत में नाभि तक के क्षेत्र को ऊपर उठाना होगा।
- इसके लिए अपनी हाथों की हथेलियों को अपने कंधों के बराबर रखते हुए, हाथों से जमीन की ओर दबाव डाल कर नाभि तक के शरीर को ऊपर उठाने का प्रयास करें।
- अब दोनों हाथों को सीधा करें और गर्दन उठाते हुए आकाश की ओर देखने का प्रयास करें और 15-30 सेकेंड के लिए इसी स्थिति में रहें।
- अपने शरीर का भार दोनों हाथों पर बराबर बना कर रखें और सामान्य रूप से सांस लेते रहें।
- ध्यान रहे की आपके पेट या नाभि से नीचे शरीर का सारा हिस्सा जमीन से नहीं उठना चाहिए।
- आराम से पीठ को जितनी मोड़ सकें उतनी ही मोड़ें, जबरदस्ती या क्षमता से ज़्यादा जोर ना लगाए।
- अब धीरे-धीरे अपनी सांस छोड़ें और अपनी प्रारंभिक अवस्था में लौट आएं।
8. पेट घटाने के लिए करें उत्तानपादासन योग [Pet Kam Karne Ke Yogasan Uttanapadasana Yoga (Raised Leg Pose)]:
पेट कम करने के योगासन में उत्तानपादासन योग कैसे लाभदायक है:
अगर आप मोटापे और भारी वजन की समस्या से परेशान हैं तो उत्तानपादासन योग आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इस आसन के नियमित अभ्यास से आप कुछ ही दिनों में अपने वजन और पेट को कम कर सकते हैं और एक टोंड बॉडी फिगर पा सकते है। यह आसन इतना प्रभावी है कि इसको रोजाना करने से पेट पर एब्स बनने लगते हैं।
यह आसन आपके पेट के लिए सबसे अच्छा आसन है, अगर आपको अपच, गैस, कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याएं हैं तो नियमित रूप से इसका अभ्यास करें। इसे सही और नियमित रूप से करने से आपको इन समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। तो आइये जानते है की पेट कम करने के योगासन में उत्तानपादासन योग कैसे करें:
Pet Kam Karne Ke Yogasan Uttanapadasana Yoga (Raised Leg Pose) कैसे करें:
- सबसे पहले योग मेट बिछा कर उस पर पेट के बल लेट जाएं।
- दोनों पैरों को आपस में सटाकर रखें, पैरों के बीच ज्यादा दूरी नहीं होनी चाहिए।
- अपने हाथों को शरीर के बगल में रखें।
- हाथों की हथेली को नीचे फर्श पर अपने नितम्बो (कूल्हों) के पास रखें।
- अब धीरे-धीरे सांस अन्दर लेते हुए अपने दोनों पैरों को ऊपर उठाएं।
- आपको पैरो को 35 से 60 डिग्री तक ही उठाना है।
- अपने शरीर को 20 से 30 सेकंड के लिए वहीं स्थिर रखें और पंजे को बाहर की तरफ खींचें।
- ध्यान रखे की पैर ऊपर उठाते समय घुटनों को न मोड़ें।
- इस मुद्रा से बाहर आने के लिए सांस छोड़ें और धीरे-धीरे अपने पैरों को फर्श से नीचे लाएं।
- अपने दोनों हाथों को अपने शरीर के साथ रखें।
- अपने पैर को सीधा रखें और एक गहरी सांस लें और कुछ सेकंड के लिये आराम करें।
- इसे लगभग 3 – 5 बार दोहराएं।
- उत्तानपादासन का अभ्यास एक पैर से भी किया जा सकता है। इस तरह अभ्यास के लिये पैरों को वैकल्पिक रूप से बारी बारी उपर उठाये।
9. पेट कम करने के लिए योगासन में हलासन योग [Pet Kam Karne Ke Yogasan Halasana Yoga (Plow Pose)]:
पेट कम करने के योगासन में हलासन योग कैसे लाभदायक है:
प्रतिदिन इस आसन का अभ्यास करने से आपको कई फायदे होते हैं। इस आसन के नियमित अभ्यास से आप अपने पेट की अतिरिक्त चर्बी को कम कर सकते है और आप अपने वजन को भी नियंत्रित कर सकते हैं। तो आइये जानते है की पेट कम करने के योगासन में हलासन योग कैसे करें:
Pet Kam Karne Ke Yogasan Halasana Yoga (Plow Pose) कैसे करें:
- सबसे पहले, स्वच्छ वातावरण में एक योग चटाई बिछा लें और उस पर सीधे लेट जाएँ।
- अपनी भुजाओं को शरीर से सटा कर अपने बगल में जमीं पर लिका कर रखें लें।
- हाथो की हथेलियों की दिशा निचे जमीन की ओर कर के रखें।
- श्वास अंदर लेते हुए पैरों को 90 डिग्री तक ऊपर की ओर उठाएं।
- यदि पैरों को उठाने में कठिनाई होती है, तो आप हाथों से कमर को सहारा दे सकते हैं।
- ध्यान रखे की पांव मुड़े हुये ना हों।
- सांस को धीरे धीरे अन्दर लें और धीरे धीरे सांस छोड़े और सुनिश्चित करें कि आपका संतुलन सही है।
- अब धीरे से सांस छोड़ते हुए पैरों को सीधा रखते हुए, धीरे-धीरे सिर के उपर से होते हुए पीछे की ओर ले जाएं।
- इस स्धिती में पैर के अंगूठे से जमीन को छूने की कोशिश करें।
- अब अपने हाथों को कमर से हटाकर जमीन पर सीधा रखें।
- हाथो की हथेलियों की दिशा निचे जमीन की ओर रहेंगी।
- सामान्य गति से सांस लेते रहें और जितना संभव हो हलासन योग मुद्रा में बने रहने की कोशिश करें।
- कुछ समय इस मुद्रा में रहने के बाद वापस सांस लेते हुए धीरे-धीरे प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं।
- आप अपनी क्षमता के अनुसार इस योगासन को 3 से 5 बार कर सकते हैं।
10. पेट की चर्बी से छुटकारा पाने के लिए धनुरासन योग [Pet Kam Karne Ke Yogasan Dhanurasana Yoga (Bow Pose)]:
पेट कम करने के योगासन में धनुरासन योग कैसे लाभदायक है:
यह आसन पेट कम करने के लिए एक उत्तम योगाभ्यास है। इसके नियमित अभ्यास से पेट की चर्बी कम होती है और साथ ही वजन कम करने में आपकी मदद करता है। मधुमेह के रोगियों के लिए यह आसन अति लाभदायक योग है। तो आइये जानते है की पेट कम करने के योगासन में धनुरासन योग कैसे करें:
Pet Kam Karne Ke Yogasan Dhanurasana Yoga (Bow Pose) कैसे करें:
- धनुरासन करने के लिए, सबसे पहले, एक साफ हवादार जगह चुनें।
- उसके बाद अपनी योग चटाई बिछाकर पेट के बल लेट जाएं। अपने नितंबों के बीच गैप रखें और दोनों हाथों को सीधा रखें।
- अपने घुटनों को मोड़ते हुए सांस छोड़ें, अपनी एड़ी को अपने नितंबों के जितना करीब लाएं। और धनुषाकार होते हुए, अपनी एड़ियों को अपने हाथों से पकड़ें।
- अब अपनी छाती को सांस लेते हुए जमीन से ऊपर ले जाएं।
- अब पैरों को थोड़ा और ऊपर उठाएं और सांस लेते हुए अपनी एड़ियों को हाथ से खींचने की कोशिश करें।
- इस दौरान, आपके घुटने आपके कूल्हों की चौड़ाई से अधिक चौड़े नहीं होते हैं।
- एड़ियों को खींचते समय पेट के वजन का संतुलन बनाए रखें और सिर को बिल्कुल सीधा रखें।
- आपके शरीर के लचीलेपन के आधार पर, आप अपने शरीर को आगे बढ़ा सकते हैं।
- इस धनुषाकार मुद्रा का प्रदर्शन करते हुए सांस लेने और छोड़ने पर ध्यान दें।
- जब तक संभव हो इस स्थिति में रहें।
- प्रारंभिक अवस्था में वापस आने के लिए, धीरे-धीरे शरीर की मांसपेशियों को ढीला छोड़े और अपनी नितंबों और जांघों को जमीन की ओर लाएं।
- अब शरीर के सामने के हिस्से को जमीन पर लाएं।
- इसके बाद, दोनों हाथों से एड़ी को छोड़ दें और अपनी प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं।
11. नौकासन योग से पेट की चर्बी होती है कम [Pet Kam Karne Ke Yogasan Naukasana Yoga (Boat Pose)]:
पेट कम करने के योगासन में नौकासन योग कैसे लाभदायक है:
नौकासन योग पेट की चर्बी कम करने के लिए एक बहुत ही प्रभावशाली योगासन है, अगर इस आसन का नियमित रूप से अभ्यास किया जाए तो यह बहुत जल्द आपके पेट की अतिरिक्त चर्बी को कम कर सकता है इस आसन के दौरान शरीर के भार को बीच में यानि पेट पर केंद्रित करना होता है। जिससे यह पेट की चर्बी कम करने में आपकी सहायता करता है। तो आइये जानते है की पेट कम करने के योगासन में नौकासन योग कैसे करें:
Pet Kam Karne Ke Yogasan Naukasana Yoga (Boat Pose) कैसे करें:
- सबसे पहले, आपको पीठ के बल लेटने की जरूरत है।
- श्वास लें और अपने शरीर को 30 डिग्री तक ऊपर उठाएं ताकि आप आसानी से आँखों से पैर की उंगलियों को देख सकें।
- हथेलियों को जांघों पर रखें।
- यथासंभव लंबे समय के लिए इस विशेष मुद्रा में बने रहें।
- प्रारंभ में, आप इसे 20 सेकंड के लिए कर सकते हैं और फिर अपना समय 2 मिनट तक बढ़ा सकते हैं।
- सुनिश्चित करें जब आप इस मुद्रा को बनाए रखते हैं, तो नाभि क्षेत्र में खिंचाव महसूस होना चाहिये।
- अब गहरी सांस छोड़ते हुए और आराम करते हुए शरीर को नीचे लाएं।
- श्वास और श्वास को धीरे-धीरे छोड़ें जब आप मुद्रा बनाए रखें।
12. पेट कम करने के योगासन कपालभाति प्राणायाम [Pet Kam Karne Ke Yogasan Kapalabhati Yoga (The Breath of Fire)]:
पेट कम करने के योगासन में कपालभाति योग कैसे लाभदायक है:
कपालभाति प्राणायाम वजन कम करने के लिए सबसे अधिक प्रभावशाली योगासन सिद्ध हुआ है। इस योगासन को करने से शरीर में नई उर्जा का संचार होता है। इसको करने से पूरे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है।
वर्तमान समय में कई बार शोधकर्ताओं द्वारा तो यह दावा भी किया गया है कि कपालभाती प्राणायाम को करने से शरीर से जुड़ीं लगभग हर बिमारियों को ठीक किया जा सकता है।
पेट की चर्बी कम करने में कपाल भाति प्राणायाम से अधिक प्रभावशाली दूसरा कोई योगासन नहीं है। तो आइये जानते है की पेट कम करने के योगासन में कपालभाति योग कैसे करें:
Pet Kam Karne Ke Yogasan Kapalabhati Yoga (The Breath of Fire) कैसे करें:
- सर्वप्रथम योग चटाई पर आराम से बैठ जाये।
- अब हाथों को घुटनों पर ज्ञान मुद्रा में रखें और सिर एवम रीड की हड्डी को सीधा रखे।
- अब अपनी आँखों को बंद कर लें और सम्पूर्ण शरीर को ढीला छोड़ दें।
- अब दोनों नाक के गुहाओं (नाक के दोनों छिद्रों के माध्यम से) से गहरी सांस लें और पेट की मांसपेशियों को सिकोड़ते हुए सांस छोड़ें।
- आपका पूरा ध्यान सिर्फ सांसो को बहार छोड़ने की तरफ़ होना चाहिए |
- जैसे ही आप पेट की मांसपेशियों को ढीला छोड़गें, सांस अपने आप फेफड़ों तक पहुंच जाएगी।
- वापस साँस लेने के लिए बहुत ज्यादा चिंता न करें।
- जैसे ही आप अपने पेट की मांसपेशियों को छोडेंगें, वैसे ही आप अपने आप सांस लेना शुरू कर देगें।
- शुरू में कम से कम दस बार सांस लेने और छोड़ने की प्रक्रिया करें।
- इस क्रिया को 4 से 5 बार दोहराएं।
13. पेट की चर्बी कम करने के योगासन में शवासन योग [Pet Kam Karne Ke Yogasan Savasana Yoga (Corpse Pose)]:
पेट कम करने के योगासन में शवासन योग कैसे लाभदायक है:
शवासन योग तनाव को दूर करने में मदद करता है। यह योग किसी भी तरह की कसरत के बाद आपके शरीर को आराम देता है। यह आसन आपकी श्वास की गति व्यवस्थित करने में मदद करता है। मन को शांत करता है। तो आइये जानते है की पेट कम करने के योगासन में शवासन योग कैसे करें:
Pet Kam Karne Ke Yogasan Savasana Yoga (Corpse Pose) कैसे करें:
- शवासन में, बस लेटना होता है। एक चटाई बिछाकर अपनी पीठ के बल लेट जाएँ।
- जरूरत पड़ने पर अपनी गर्दन के नीचे एक छोटा तकिया रखें। अपनी आँखें बंद करें।
- दोनों हाथों को शरीर से कम से कम 4-5 इंच दूर रखें।
- अपने पैरों को आराम से फैलाएं, दोनों पैरों के बीच थोड़ी दूरी रखें। दोनों पैरों की अंगुलियां एक दूसरे के विपरीत होनी चाहिए।
- हथेलियों को आकाश की ओर रखें और अपने हाथों को शरीर के साथ रखें लेकिन अपने शरीर को न छुएं।
- अपना ध्यान धीरे-धीरे शरीर के हर हिस्से पर लगा लें और अपने पूरे शरीर को आराम दें, एवम सम्पूर्ण शरीर को ढीला छोड़ दें।
- अपनी आँखें बंद करें। अब थोड़ी सांस लें। धीमी और गहरी सांस लें और हर सांस का आनंद ले।
- अपने मन में उत्पन्न होने वाली उत्तेजना, जल्दबाजी या किसी भी बात पर ध्यान न दें। बस अपने तन और मन के साथ रहें।
- अपने पूरे शरीर को पृथ्वी पर समर्पित करें और आराम करें। इस बात का ध्यान रखें कि इस आसन को करते समय आपको नींद न आ जाए।
- अब अपना सारा ध्यान अपनी सांसों पर केंद्रित करें।
- कम से कम 5 से 10 मिनट के लिए इसी स्थिति में रहें फिर जब आप पूर्णता का अनुभव करते हैं, तो आप धीरे-धीरे अपनी आँखें खोल सकते हैं।
- अब उठो और अपने दाहिने हाथ के सहयोग से बैठ जाए। इस मुद्रा के अंत में सांस लेने पर ध्यान दें।
- अपने हाथों और पैरों की उंगलियों को हल्के से हिलाना शुरू करें, फिर अपनी कलियों को घुमाएं।
- अब अपने हाथ ऊपर उठाएं और अपने सम्पूर्ण शरीर को खिचाव या स्ट्रेचिंग दे और धीरे-धीरे उठकर आलथी-पालथी मार कर बैठ जाएं।
पेट कम करने के योगासन करने से पूर्व ये बाते ध्यान रखे [Pet Kam Karne Ke Yogasan Karne Se Pahle in Baato ka Dhyan Rakhe in Hindi]:
- एक अच्छे योग ट्रेनर की देखरेख में यहां बताए गए सभी योगासन करें।
- मोटापे की समस्या को दूर करने के दौरान आपका खान पान अहम रोल निभाता है। सिर्फ योग करने से आपको मोटापे से छुटकारा नहीं मिल पायेगा। इसके लिए आपको अपने आहार खान पान में भी बदलाव करना पड़ेगा। इसके लिये आपको अपने आहार में ताजा पत्तेदार सब्जियां और फल जैसे फाइबर से भरपूर चीजों को शामिल कर सकते हैं।
- आपको पानी का पर्याप्त सेवन करना चाहिये क्योंकी इस से पेट कम करने में मदद मिलेगी।
- योग का नियमित अभ्यास शरीर और मन के विकास में मदद करता है, साथ ही इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं, लेकिन फिर भी इनको दवा का विकल्प नहीं समझना चाहिए।
आशा है इन सभी योगासनों को जान ने के बाद आपको कभी यह नहीं बोलना पड़ेगा की पेट कम करने के योगासन [Pet Kam Karne Ke Yogasan (Yoga to Reduce Belly Fat in Hindi] क्या होते है।
यह भी पढ़े –
उम्मीद है आपको हमारा यह लेख पेट कम करने के योगासन [Pet Kam Karne Ke Yogasan (Yoga to Reduce Belly Fat in Hindi] पसंद आया होगा ,अगर आपको भी पेट कम करने के योगासन [Pet Kam Karne Ke Yogasan (Yoga to Reduce Belly Fat in Hindi] के बारे में पता है तो आप हमे कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताये।
और अगर आपके घर परिवार में भी कोई पेट कम करने के योगासन [Pet Kam Karne Ke Yogasan (Yoga to Reduce Belly Fat in Hindi] के बारे में जानना चाहते है तो आप उन्हें भी यह लेख भेजे जिस से उन लोगो को भी पेट कम करने के योगासन [Pet Kam Karne Ke Yogasan (Yoga to Reduce Belly Fat in Hindi] के बारे में पता चलेगा।
हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमारे साइट को सब्सक्राइब कर सकते है, जिस से आपको हमारे लेख सबसे पहले पढ़ने को मिलेंगे। वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के लिए आप निचे दिए गए बेल्ल आइकॉन को प्रेस कर अल्लोव करे, अगर आपने हमे पहले से ही सब्सक्राइब कर रखा है तो आपको यह बार बार करने की कोई आवश्यकता नहीं है।